छत्तीसगढ़

जलाशय में मिली लाश, बाइक बरामद कर पुलिस ने शुरू की जांच

Nil dhankar
16 Sept 2024 8:53 AM IST
जलाशय में मिली लाश, बाइक बरामद कर पुलिस ने शुरू की जांच
x
छग

बालोद balod news. जिले के खरखरा जलाशय में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जिस जगह पर पानी ओवरफ्लो होता है उस जगह से कुछ दूर पर शव मिला है. यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है. Body recovered

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है. शव की शिनाख्त फलेश्वर दास मानिकपुरी पिता राम दास मानिकपुरी उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है. जांच करने की बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा. घटना स्थल से बाइक भी बरामद की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


Next Story