छत्तीसगढ़

कीचड़ से भरी डबरी में मिली लाश, मृतक का दोस्त कातिल निकला

Nil dhankar
16 March 2026 1:06 PM IST
कीचड़ से भरी डबरी में मिली लाश, मृतक का दोस्त कातिल निकला
x
छग

सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

बता दें कि मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी विवाद के बाद अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story
null