छत्तीसगढ़

डीएवी पब्लिक स्कूल में मजदूरों के बच्चों के साथ भेदभाव

Nilmani Pal
5 March 2026 12:15 PM IST
डीएवी पब्लिक स्कूल में मजदूरों के बच्चों के साथ भेदभाव
x

सूरजपुर। जिले के तिलसिंवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों से प्राचार्य ने मजदूरी करवाई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बच्चे सीमेंट का गारा–ईंट ले जाते दिख रहे हैं।

स्कूल की प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से स्कूल परिसर में मजदूरी और पुताई का काम करवाया। अभिभावकों की शिकायत के अनुसार बच्चों से स्कूल में सीमेंट, रेत ढुलवाने और कक्षाओं की पुताई जैसे काम कराए गए। शिकायत में बताया गया कि बच्चों ने काम करने से मना करने पर उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती थी। जब परिजन इस विषय पर बात करने स्कूल पहुंचे तो प्राचार्य विधु शर्मा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। कहा कि आपके बच्चों को मुफ्त में बैग, किताबें और बिजली मिल रही है, आपका पैसा नहीं लगता, बाहर जाकर बात कीजिए। उन्होंने शिकायत में बताया कि प्राचार्य स्कूल की एक कक्षा का उपयोग अपने पति के साथ निवास के रूप में कर रही हैं। परिजनों ने बच्चों के काम करते हुए फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में कलेक्टर को सौंपे।

वहीं मामले को मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान में लिया है। घटना की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। बता दे उक्त मामले को हाईकोर्ट ने भी संज्ञान में लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र मांगा है।


Next Story
null