छत्तीसगढ़

बेटियां आई अव्वल, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम देखें

Nilmani Pal
7 May 2025 3:34 PM IST
बेटियां आई अव्वल, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम देखें
x

रायपुर। CGBSE ने 10th & 12th Result 2025 जारी कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे सीएम विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की। बता दें कि इस बार भी प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। बता दें कि बोर्ड एग्जाम में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे।

मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कापियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था। इसके प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कापियां जांचने के लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। अब रिजल्ट भी तैयार हो चुका है। गौरतलब है कि पिछली बार यानी सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का 80.74 था।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर, ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन में ‘परीक्षा परिणाम 2025’ पर क्लिक करें।


https://cg.results.nic.in/


Next Story
null