आइटम सांग पर गणेश पंडाल में थिरके डांसर, रायपुर में अब नया बवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। बात करें प्रतिमाएं की तो यहां एक से बढ़ कर एक कई मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई है, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
लेकिन दूसरी ओर कई पंडालों में कार्टून, बेबी डॉल, ऑफ शोल्डर वाली प्रतिमाएं बैठाई गई है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर अब भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने आइटम सांग पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर अब बवाल बच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला लाखेनगर चौंक है, जहां पलक भगवान गणेश की प्रतिमा को पलक झपकाते हुए दिखाया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लेकिन इसी बीच गणपति की प्रतिमा के सामने आइटम सांग पर डांस करने पर बवाल मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव समिति के ख़िलाफ़ शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।





