छत्तीसगढ़

अप्राकृतिक सेक्स के चक्कर में हुई डांस टीचर की हत्या, किशोर गिरफ्तार

Nil dhankar
16 March 2026 12:36 PM IST
अप्राकृतिक सेक्स के चक्कर में हुई डांस टीचर की हत्या, किशोर गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। जिले में दो महीने पहले सामने आये एक डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) के हत्या के पेचीदा मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि, नाबालिक ने ही डांस टीचर की चाकू मारकर निर्ममता से हत्या की थी। करीब दो महीने चले खोजबीन और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक हत्यारे की तलाश में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया और 5 सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ जिस नाबालिक ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसका मृतक डांस टीचर के साथ अप्राकृतिक संबंध था। बताया जा रहा है कि, मृतक, नाबालिक को समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। सम्भवतः इसी बात से परेशान होकर नाबालिक ने धारदार हथियार से डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी के हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, मामला 18 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब कवर्धा शहर से लगे लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

Next Story
null