घर में रोज-रोज की लड़ाई, शराबी मुखिया से परेशान हुआ पूरा परिवार, कर दिया मर्डर

कांकेर। नरहरपुर थाने के मर्रामपानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने मिलकर एक नशेड़ी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने परिवार से मारपीट करता था।
परिजनों के अनुसार, मृतक शराब के नशे में अक्सर परिवार के सदस्यों से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसकी मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर उसकी हत्या करने का फैसला किया। घटना के दिन भी मृतक ने शराब पीकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की, जिसके बाद परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें उसकी मां, पत्नी और बच्चों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।





