छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान का अलर्ट

Nilmani Pal
26 Oct 2025 9:48 AM IST
चक्रवाती तूफान का अलर्ट
x

रायपुर। एक अवदाब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है। इसके इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर गहरा अवदाब के रूप में 26 अक्टूबर को और चक्रवात के रूप में 27 अक्टूबर के सुबह परिवर्तित होने की संभावना है। इसके चलते छठ पूजा पर सूर्य को बादलों और बारिश से घिरे रहने की प्रबल संभावना है।

इस चक्रवात के उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के तत्पश्चात इसकी दिशा उत्तर उत्तर पश्चिम होने की सम्भावना है । यह और अधिक प्रबल होकर प्रबल चक्रवात के रूप में 28 अक्टूबर को परिवर्तित होने की संभावना है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी आ रहा है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लगभग सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उसके बाद प्रदेश के दक्षिणी भाग में वर्षा, लगातार 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Next Story
null