
राजनांदगांव। पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
लालबाग थाना पुलिस और साइबर टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम बरगा स्थित एक किराए के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तलाशी ली। जांच के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों से कुल 270 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 48.600 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 21,600 रुपये है। मामले में पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव (25) निवासी पेंड्री बस्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।





