छत्तीसगढ़
सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग से इनोवा गबन करने वाला बदमाश गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 April 2026 7:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग से इनोवा वाहन गबन करने के मामले में पुलिस ने शातिर आरोपी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार क्रमांक ओडी 15 ए 5089 बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुरजीत सिंह चावला निवासी सम्बलपुर (ओडिशा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 18 अप्रैल 2026 को अपने परिवार के साथ रायपुर स्थित सिटी सेंटर मॉल घूमने आए थे। दोपहर करीब 2 बजे उनके पुत्र ने वाहन पार्किंग के लिए टिकट लेकर कार की चाबी पार्किंग कर्मचारी को सौंप दी थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर वाहन नहीं मिला।
जांच में पता चला कि मॉल का कर्मचारी मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू वाहन को लेकर फरार हो गया था। वाहन के साथ ही उसमें रखा पर्स, आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज और करीब 15 हजार रुपये नगद भी गायब थे। मामले में थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।
टीम ने मॉल कर्मचारियों और प्रार्थी से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर आरोपी के भागने के रास्तों की पहचान कर उसकी मूवमेंट ट्रैक की गई। साथ ही मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन संबंधी अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर टीम ने उसे इनोवा वाहन के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी वाहन चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है और आदतन अपराधी है।
पुलिस के अनुसार, मनीष साहू उर्फ डेकेश्वर साहू के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। वह तेलीबांधा थाना क्षेत्र में करीब 10 दोपहिया वाहन चोरी और पंडरी थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। इसके अलावा सरस्वती नगर और माना थाना में भी उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है और वह पहले जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
Tagsरायपुरइनोवा गबनमनीष साहूदेवेन्द्र नगर थानावाहन चोरीसिटी सेंटर मॉलपुलिस कार्रवाईसीसीटीवी जांचRaipurInnova embezzlementManish SahuDevendra Nagar police stationvehicle theftCity Center Mallpolice actionCCTV investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





