छत्तीसगढ़

CTET के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 जून

Nilmani Pal
11 May 2026 6:00 PM IST
CTET के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 जून
x

रायपुर। सोमवार को CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) ने सितंबर 26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी अभ्यार्थी आवेदन भरना चाहते हैं वो आज से अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए यानी आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 जून है। परीक्षा 6 सितंबर को होगी। अभ्यार्थी इस बार अपने पसंद का शहर नहीं चुन पाएंगे। इस बार परीक्षा के लिए शहर रेंडम बेसिस पर दिया जाएगा। आवदेन पोर्टल पर अभ्यार्थियों को अपने लिए परीक्षा का शहर चुनने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा। शहर बदलने का भी कोई अनुरोध नहीं स्वीकार होगा।

आवेदन भरने की प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 10 जून 2026 होगी। इसके अलावा परीक्षा 6 सितंबर को होगी और अगर अभ्यार्थियों की संख्या बढ़ती है तो फिर एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को भी आयोजित हो सकती है। बता दें कि आवेदन भरने के बाद उसमें सुधार करने के लिए 15 से लेकर 18 जून तक का समय दिया गया है। परीक्षा के रिजल्ट अक्टूबर के अंत तक आ सकते हैं।

आवेदन सिर्फ CTET की वेबसाइट https://ctet.nic.in और CBSE की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

Next Story