छत्तीसगढ़

CRPF जवानों ने गर्भवती महिला की मदद की, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Nil dhankar
20 Sept 2025 1:03 PM IST
CRPF जवानों ने गर्भवती महिला की मदद की, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
x

सुकमा। नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के गृहग्राम पुवर्ती से बड़ी खबर आई है। गर्भवती महिला की जान बचाकर सुरक्षा बलों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। 150 बटालियन सीआरपीएफ ने एम्बुलेंस से महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया। जगरगुंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल इलाज हुआ और मां-नवजात दोनों सुरक्षित है।

स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों की त्वरित मदद के लिए आभार जताया है। पुवर्ती वही गांव है जहाँ दो साल पहले सुरक्षा बलों ने नक्सली आतंक पर अंकुश लगाने के लिए कैंप स्थापित किया था। अब इसी गांव से इंसानियत और विश्वास की तस्वीर सामने आई है।



Next Story
null