छत्तीसगढ़

CRPF जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Nilmani Pal
27 Oct 2025 1:28 PM IST
CRPF जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
x

दंतेवाड़ा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को फांसी के फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। यहां 231 बटालियन जावंगा में तैनात जसवीर सिंह नामक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को फांसी के फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में CRPF जवान की आत्महत्या की खबर ने सबको झंकझोर कर रख दिया है। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है और अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

Next Story
null