छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, अतिथि देवो भव की परंपरा से जनता का स्वागत

Nilmani Pal
27 Jun 2024 6:01 AM GMT
CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, अतिथि देवो भव की परंपरा से जनता का स्वागत
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chief Minister Vishnudev Sai का जनदर्शन Public viewing आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं।

chhattisgarh news जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे। साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे। आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।





Next Story