छत्तीसगढ़

अभनपुर में करोड़ों के दांव लग रहे रोजाना, अड्डे पर पुलिस की रेड

Nil dhankar
26 Jun 2025 3:49 PM IST
अभनपुर में करोड़ों के दांव लग रहे रोजाना, अड्डे पर पुलिस की रेड
x
छग

रायपुर। रायपुर पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और जुआरी छोटू भांडुलकर के जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को जैसे ही छापे की भनक लगी, अड्डे पर मौजूद जुआरी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जांच में सामने आया है कि रायपुर जिले की सीमा में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर जुए का फड़ लगाया जाता है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुआरी शामिल होते हैं और रोज करोड़ों रुपये के दांव लगाए जाते हैं।

छापे की इस कार्रवाई में तीन दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने छोटू भांडुलकर सहित अन्य आरोपियों और बाइक चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जुए के इस नेटवर्क को शूटरों की निगरानी में संचालित किया जा रहा था।

Next Story
null