छत्तीसगढ़

किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिचवाकर अपराधी बच नहीं सकते : गृहमंत्री विजय शर्मा

Nil dhankar
27 July 2025 10:14 AM IST
किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिचवाकर अपराधी बच नहीं सकते : गृहमंत्री विजय शर्मा
x

रायपुर. सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ रोहित तोमर के भाटागांव के साई नगर स्थित दफ्तर पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई है. दफ्तर को बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से तोमर बंधु अवैध रूप से सूदखोरी का कारोबार संचालित करते थे.

जानकारी के मुताबिक, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से दफ्तर खोल रखा था. यहीं से वह और उसका भाई वीरेंद्र तोमर अवैध रूप से ब्याज पर पैसा देने का काम करते थे. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं.

कार्रवाई के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. निगम की टीम ने दफ्तर से अंदर मौजूद सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया है. प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ‘प्रहरी’ भी मौके पर मौजूद है.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया ट्वीट

विष्णुदेव-सरकार में

“सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है”

किसी मंत्री-मुख्यमंत्री जी के साथ फोटो खिचवाने से कोई क़ानून से बड़ा नहीं हो जाता।

अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है।



Next Story
null