छत्तीसगढ़

आमापारा में धारदार चाकू के साथ अपराधी गिरफ्तार

Nil dhankar
17 July 2026 4:27 PM IST
आमापारा में धारदार चाकू के साथ अपराधी गिरफ्तार
x

रायपुर। कमिश्नरेट द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर आमजन में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत आमापारा स्थित कारी तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना आजाद चौक पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित पाण्डेय निवासी चंगोराभाठा डी.डी. नगर रायपुर बताया।

आरोपी अंकित पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अंकित पाण्डेय पिता स्व. व्यास नारायण पाण्डेय, उम्र 18 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर

Next Story