छत्तीसगढ़

क्रिकेटर की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया

Nilmani Pal
4 Dec 2025 7:24 AM IST
क्रिकेटर की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया
x
बड़ा हादसा

जांजगीर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बाइक सवार खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, चाम्पा के हथनेवरा गांव का है।

दरअसल, यहां तीन खिलाड़ी क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे एक खिलाड़ी की मौत हो गई। जबकि दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दी है। वहीं दोनों खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null