छत्तीसगढ़
औद्योगिक क्षेत्र में क्रेन ऑपरेटर की ढाबा में हत्या, 24 घंटे बाद भी प्रबंधन और ठेकेदार नदारद
Shantanu Roy
10 Feb 2026 11:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित हनुमान फैक्ट्री में कार्यरत एक आदिवासी मजदूर की ढाबा में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो सिलतरा की हनुमान फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद न तो फैक्ट्री प्रबंधन और न ही ठेकेदार की ओर से मृतक के परिवार की कोई सुध ली गई, जिससे मजदूरों की सुरक्षा और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस दर्दनाक घटना से मृतक के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं उसकी पत्नी का सिंदूर उजड़ गया। मृतक की पत्नी राधाबाई उईके ने बताया कि उनके पति मंगलवार सुबह काम पर थे, तभी करीब दस बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके देवरी बिछिया, मंडला से रायपुर के धरसीवां चीरघर पहुंचीं, लेकिन वहां फैक्ट्री प्रबंधन या ठेकेदार की ओर से कोई भी व्यक्ति न तो मिलने आया और न ही सहयोग किया।
राधाबाई उईके ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2013 में अनूपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव पिता पटवारी सिंह ध्रुव के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके तीन बच्चे हुए—14 वर्षीय रितेश, 10 वर्षीय रिया और 8 वर्षीय मेघा। पति की हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है और भविष्य को लेकर गहरी चिंता में डूब गया है। मृतक के साले सोहेंद्र सिंह उईके ने बताया कि शिव प्रसाद बीते करीब 15 वर्षों से सिलतरा की फैक्ट्रियों में काम कर रहा था। वर्तमान में वह हनुमान फैक्ट्री में ठेकेदार एके सिंह के अधीन क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद से परिजन ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका फोन बंद या रिसीव नहीं किया जा रहा।
हालांकि ठेकेदार एके सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मृतक केवल पिछले दस दिनों से ही उनके अधीन कार्यरत था। धरसीवां थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान और सिलतरा पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि सोमवार शाम डोलिया फैक्ट्री के समीप स्थित एक होटल (ढाबा) में शिव प्रसाद ध्रुव की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धरसीवां चीरघर भेजा गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और ठेकेदारों की जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं।
Tagsरायपुरसिलतरा औद्योगिक क्षेत्रहनुमान फैक्ट्रीक्रेन ऑपरेटर हत्याशिव प्रसाद ध्रुवआदिवासी मजदूरढाबा हत्याठेकेदार लापरवाहीधरसीवां थानासिलतरा पुलिस चौकीऔद्योगिक क्षेत्र अपराधतीन मासूम बच्चेमजदूर सुरक्षाफैक्ट्री प्रबंधनपुलिस जांचRaipurSilatara Industrial AreaHanuman FactoryCrane Operator MurderShiv Prasad DhruvTribal LaborerDhaba MurderContractor NegligenceDharsiwan Police StationSilatara Police OutpostIndustrial Area CrimeThree Innocent ChildrenLaborer SafetyFactory ManagementPolice Investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





