छत्तीसगढ़
सिगरेट पीने से मना करने पर युवक पर किया जानलेवा हमला, 4 हमलावर गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 Feb 2026 6:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने से मना करने की मामूली बात को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सभी चार आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गोलबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त कील लगी लकड़ी की पटिया भी आरोपियों के कब्जे से बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 109 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना 8 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है। प्रार्थी विनय कुमार सोनी अपने निवास स्थान दुर्गा मंदिर के पास नयापारा, गोलबाजार क्षेत्र में बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार युवक—शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू, विष्णु पुष्कर उर्फ वंशू, पीयूष बरोरे और आर्य मिश्रा वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें से एक आरोपी सिगरेट जलाकर पीने लगा। प्रार्थी ने यह कहते हुए सिगरेट पीने से मना किया कि उसके घर में महिलाएं हैं और इस स्थान पर सिगरेट न पी जाए।
इतनी सी बात पर आरोपी आक्रोशित हो गए और प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों, लातों, ईंट तथा कील लगी लकड़ी की पटिया से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। घायल की रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गोलबाजार पुलिस ने पुख्ता मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कील लगी लकड़ी की पटिया बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी स्थानीय क्षेत्र के निवासी हैं और घटना के समय नशे की हालत में थे।
गिरफ्तार आरोपियों में 19 वर्षीय शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू (निवासी दुर्गा चौक नयापारा), 21 वर्षीय विष्णु पुष्कर उर्फ वंशू (निवासी जागृति नगर बीरगांव), 21 वर्षीय आर्य मिश्रा (निवासी फूल चौक गोलबाजार) और 23 वर्षीय पीयूष बरोरे (निवासी नव दुर्गा चौक नयापारा) शामिल हैं। पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भावेश गौतम (थाना प्रभारी गोलबाजार), उपनिरीक्षक संजय भगत तथा आरक्षक संदीप तिवारी, विकास सिंह और संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
Tagsरायपुर खबरगोलबाजार थानासिगरेट विवादजानलेवा हमलाचार आरोपी गिरफ्तारकील लगी लकड़ी बरामदBNS धाराएंरायपुर क्राइम न्यूजगोलबाजार पुलिस कार्रवाईRaipur newsGolbazar police stationcigarette disputedeadly attackfour accused arrestednail-studded wood recoveredBNS sectionsRaipur crime newsGolbazar police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





