छत्तीसगढ़

युवती और 2 यात्री गांजा के साथ गिरफ्तार, बस स्टैण्ड भाठागांव में पकड़ाए

Nil dhankar
10 Feb 2026 5:38 PM IST
युवती और 2 यात्री गांजा के साथ गिरफ्तार, बस स्टैण्ड भाठागांव में पकड़ाए
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायपुर। सूखे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के आदेशानुसार थाना क्षेत्रातंर्गत गांजा के अवैध विक्रय पर सख्त अपराधिक कार्यवाही करने एवं न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में संदेही यात्रियों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम तैयार कर न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में संदेही यात्रियों की चेकिंग कार्यवाही किया गया।

चेकिंग के दौरान न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक महिला एवं दो पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे झोला एवं स्कूली बैंग का चेकिंग किया गया जिसमें महिला के पास रखे झोला व दो पुरूष के पास रखे स्कूली बैंग से अवैध मादक पदार्थ *गांजा 5.938 किलो ग्राम कीमती 3,00,000/रु मिला।* आरोपियों से पूछताछ करने पर महिला अपना नाम पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोईपटा मुसैना थाना लांजीगढ जिला कालाहांडी उडिसा हाल सिलतरा शिव मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर 02. क्षीतिज प्रताप सिंह पिता उदय प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जीआरपी पुलिस लाईन मकान नंबर 36/5 थाना गमापुर जिला जबलपुर म.प्र. 03. विधि से संघर्षरत् बालक निवासी ललित कालोनी सेंट्रल जेल के पीछे गमापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर म.प्र. बताये जिन्हे गिरफ्तार कर आरोपियों से मेमोरेंडम लिया गया जिसमें गिरफ्तार आरोपियों द्वारा रामकृष्ण तिवारी पिता हिछलाल तिवारी उम्र 29 साल पता ग्राम बेरिया थाना मऊगंज जिला रीवा म. प्र. हाल सिलतरा भाटापारा दुर्गा मंदिर रायपुर को प्रकरण संलिप्त पाए जाने पर सभी 04 आरोपियों के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 113/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोईपटा मुसैना थाना लांजीगढ जिला कालाहांडी उडिसा हाल सिलतरा शिव मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर

02.क्षीतिज प्रताप सिंह पिता उदय प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जीआरपी पुलिस लाईन मकान नंबर 36/5 थाना गमापुर जिला जबलपुर म.प्र.

03.विधि से संघर्षरत् बालक निवासी ललित कालोनी सेंट्रल जेल के पीछे गमापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर म.प्र.

04.रामकृष्ण तिवारी पिता हिछलाल तिवारी उम्र 29 साल स्थाई ग्राम बेरिया थाना मऊगंज जिला रीवा म. प्र. हाल सिलतरा दुर्गा मंदिर के पास रायपुर

चेकिंग के दौरान न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे नेवी ब्ल्यू कलर के ट्राली बैंग का चेकिंग किया गया जिसमें *अवैध मादक पदार्थ गांजा 7 किलो ग्राम कीमती 3,50,000/रु* मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम अरूण जाल पिता अर्जुन जाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम हीरालोई थाना किससिन्दा पोस्ट किसिन्दा जिला संबंलपुर उडिसा होना बताये जिन्हे गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध *अपराध क्रमांक 115/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.अरूण जाल पिता अर्जुन जाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम हीरालोई थाना किससिन्दा पोस्ट किसिन्दा जिला संबंलपुर उडिसा

Next Story
null