
आरोपी के कब्जे से नकदी 750/- रूपये, 01 नग सट्टा पट्टी, 01 डॉट पेन जब्त किए गए। थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 268/25, धारा 6(क) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
◆ (2) थाना अर्जुनी -: मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार
थाना अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन, शिव मंदिर कला मंच के पास आरोपी विरेंद्र सागरवंशी पिता स्व. तिहारन राम (उम्र 40 वर्ष, निवासी मुजगहन) को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 01 मोबाइल (कीमत 6,000/-रूपये) एवं नकदी 5,000/-रूपये, कुल 11,000/-रूपये का सामान जब्त किया गया।थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 155/25, धारा 7(1) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
◆ (3) थाना भखारा - ताश से जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार
थाना भखारा पुलिस ने ग्राम गातापार, नया तालाब के पास दबिश देकर ताशपत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से नकदी 2,640/- रूपये एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की गई। थाना भखारा में अपराध क्रमांक 117/25, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं:
● (01) सूर्यकांत धृतलहरे पिता झनकराम लहरे (उम्र 25 वर्ष, निवासी देमार, थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)
● (02) ज्वालामुखी पिता हृदय राम उम्र 45 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा ,जिला धमतरी (छ.ग.)
● (03) दुर्गेश कुमार पिता भगतुराम कंवर उम्र 45 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा,जिला धमतरी (छ.ग.)
● (04) दशरूराम निषाद पिता ग्वाल निषाद उम्र 55 वर्ष, निवासी गातापार, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)





