छत्तीसगढ़
परदेशिया तोमर बंधुओं के खिलाफ कोर्ट ने जारी की उद्घोषणा, 18 अगस्त तक हाजिर होने का अंतिम मौका
Shantanu Roy
14 July 2025 8:51 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। चर्चित आपराधिक मामलों में नामजद तोमर बंधुओं के खिलाफ एक बार फिर कोर्ट की सख्ती देखने को मिली है। पुलिस की ओर से पेश रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ उद्घोषणा (Proclamation) जारी कर दी है। कोर्ट ने आरोपियों को एक और अंतिम अवसर देते हुए 18 अगस्त 2025 तक स्वयं कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, कल यानी 15 जुलाई को आरोपियों के निवास पर उद्घोषणा आदेश का नोटिस चस्पा किया जाएगा, ताकि उन्हें विधिवत सूचित किया जा सके। यदि तय समय पर आरोपी न्यायालय में पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जैसे कुर्की और गैर-जमानती वारंट जारी किया जा सकता है। इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई पर पूरे शहर की नजर टिकी हुई है। पुलिस और न्यायालय दोनों ही इस मामले में गंभीर रुख अपनाए हुए हैं।
Tagsतोमर बंधुवीरेंद्र तोमररोहित तोमरकोर्ट उद्घोषणागिरफ्तारी वारंटफरार आरोपीरायपुर पुलिसproclamation noticeTomar BrothersCourt ActionRaipur BreakingCriminal CasePolice Search18 August Deadlineछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





