छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत

jantaserishta.com
23 Aug 2026 12:09 PM IST
आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है, बीते दिनों राज्य के कई जिलों में ​झमाझम बारिश हुई। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा ढपनीपानी गांव में बारिश के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक बैगा दंपत्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कटरा ढपनीपानी गांव में मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के बीच अचानक उनके मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरते ही हुए भीषण धमाके और कड़कती रोशनी के कारण दंपत्ति अपने घर के आंगन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। ​हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
​एक ही परिवार में एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही कटरा ढपनीपानी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय मरवाही थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story