छत्तीसगढ़
पार्षद अपने-अपने वार्ड के नागरिकों को पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने जागरूक बनाएं : मेयर मीनल चौबे
Nil dhankar
16 Jan 2026 5:15 PM IST

x
रायपुर। भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समाजहितकारी मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छग राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से संचालित अभिनव योजना पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने की विनम्र अपील राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी वार्ड पार्षदों से की है.
महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों से अपने - अपने घरों में सोलर पैनल छग विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से लगवाकर राष्ट्र हित में विद्युत की बचत करने का सकारात्मक सन्देश देने और अपने - अपने वार्ड क्षेत्र के सभी रहवासी नागरिकों को पीएम सूर्यघर योजना का अधिक से अधिक संख्या में व्यवस्था अंतर्गत अधिकतम लाभ लेने जागरूक बनाने की विनम्र अपील की है.
Next Story





