छत्तीसगढ़

अवैध निर्माणों पर निगम का शिकंजा, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

Shantanu Roy
25 Jun 2025 8:46 PM IST
अवैध निर्माणों पर निगम का शिकंजा, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज
x
छग
Raipur. रायपुर। नगर निगम रायपुर की शहर व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आयुक्त विश्वदीप ने मंगलवार को महात्मा गांधी सदन स्थित सभागार में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में अपर आयुक्त, जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निवेशक, अभियंता, और राजस्व अधिकारी सहित सभी प्रमुख विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। आयुक्त ने निर्देश दिए कि 26 जून से प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे सभी जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी और अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के वार्डों में फील्ड में निकलकर नगर निगम के मूल कार्यों सफाई, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और सड़क व्यवस्था की स्थिति की निगरानी करें।
बारिश में जलभराव पर जीरो टॉलरेंस
आयुक्त विश्वदीप ने स्पष्ट किया कि शहर में जलभराव की स्थिति कतई नहीं होनी चाहिए। नालियों और नालों की तली तक सफाई की जाए और जहां पाटे बाधा बन रहे हों, उन्हें तत्काल तोड़ा जाए। सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सफाई ठेकेदार द्वारा निर्धारित संख्या में श्रमिक फील्ड में उपस्थित हों, तभी उनके वेतन का भुगतान किया जाए।
पेयजल और स्ट्रीट लाइट्स पर विशेष ध्यान
बारिश के दौरान नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए। सभी स्ट्रीट लाइट चालू होनी चाहिए, खराब लाइटों को अविलंब बदलने के निर्देश भी दिए गए। नगर निवेश विभाग को अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध नियमपूर्वक सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सड़क पर पुतले रखकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों पर सीधी कार्रवाई, ठेलों-गुमटियों में डस्टबीन अनिवार्य करने की बात कही गई है।
संपत्तिकर भुगतान पर छूट
आयुक्त ने बताया कि 30 जून तक संपत्तिकर का पूरा भुगतान करने पर नागरिकों को 6.25% की छूट मिलेगी। आयुक्त ने दो टूक कहा कि मूल कार्यों में लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी और सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे शहर की व्यवस्था सुधारने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
Tagsनगर निगम रायपुरसफाई व्यवस्थाजल निकासीअतिक्रमण कार्रवाईस्ट्रीट लाइटडस्टबिन अनिवार्यसंपत्तिकर छूटRaipur Municipal Corporationsanitation drivewater drainageanti-encroachmentstreet lightsdustbin mandateproperty tax rebateछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story