छत्तीसगढ़

खूबलाल ध्रुव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Shantanu Roy
25 Jun 2025 8:07 PM IST
खूबलाल ध्रुव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वाराणसी यात्रा से लौटने पर रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व खूबलाल ध्रुव ने किया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने हाथों में तख्तियां, पोस्टर और नारों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में तनय लुनिया, करण गोयल समेत युवाओं की पूरी टीम सक्रिय रही और आयोजन को विशेष स्वरूप दिया।


भीड़ में मौजूद युवाओं ने बताया कि विष्णु देव साय गरीबों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और दलितों के मसीहा के रूप में उभरे हैं। उन्होंने जनहित में जो नीतियां बनाई हैं, उससे युवा वर्ग में भी उनका व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। जनता की आवाज के रूप में मुख्यमंत्री के प्रति जो सम्मान और भरोसा दिखाई दिया, वह उनके कार्यों का सीधा परिणाम है। रायपुर एयरपोर्ट पर यह आयोजन एक जनआंदोलन जैसा दृश्य बन गया, जिसमें न केवल पार्टी कार्यकर्ता, बल्कि आम नागरिक भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
Tagsमुख्यमंत्री स्वागतविष्णु देव साय एयरपोर्टखूबलाल ध्रुव स्वागतयुवाओं का समर्थनरायपुर एयरपोर्ट न्यूजVishnu Deo Sai WelcomeRaipur Airport CM ReceptionYouth Support CMKhubulal Dhruv LeadershipCM Return from Varanasiछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story