छत्तीसगढ़

समितियों में ध्वजारोहण कर किया गया सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ

Nilmani Pal
29 Jun 2026 3:06 PM IST
समितियों में ध्वजारोहण कर किया गया सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ
x

बलौदाबाजार। सहकारिता मंत्रालय गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारी सप्ताह के दिनांक 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिले के सभी सहकारी समितियो एवं सहकारी बैंक शाखाओ में सहकारी ध्वजारोहण कर सोमवार को सहकारिता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।

सहकारी सप्ताह में जिला स्तर पर अनेक सहकारी गतिविधियॉ तथा सहकारी चिंतन एवं सहकारी मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के 168 पैक्स, 15 बैंक शाखा एवं जिला सहकारी संघ, लघु वनोपज सहकारी समिति, दुग्ध एवं मत्स्य, विपणन सहकारी समिति, कृशक उत्पादक (एफपीओ) सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ ध्वाजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें ग्रामीणों, कृषक सदस्यों, जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों को संस्था की व्यवसाय, खाद-बीज, संस्था उपविधि का पाठ्न किया गया।आगामी दिवसों में समितियों मे होने वाले गतिविधियों, कृषक संगोष्ठी, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, केसीसी कार्ड, रुपे कार्ड वितरण, विद्यालय एवं महाविद्यालय मे निबंध, क़्विज प्रतियोगिता एवं सहकार संकल्प दौड़ आयोजित की जाएगी।

Next Story