छत्तीसगढ़

धर्म बदलने वाले गांव से खदेड़े गए, तीन परिवार बेघर

Nil dhankar
10 Feb 2026 6:45 AM IST
धर्म बदलने वाले गांव से खदेड़े गए, तीन परिवार बेघर
x
छग

कांकेर। जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने कथित तौर पर तीन परिवारों को गांव से बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया था.

सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय सामने आई जब इन परिवारों ने 'माता पहुंचानी' कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव वालों ने कथित तौर पर इन परिवारों के घरों से उनका सामान बाहर निकाल दिया और तीनों घरों पर ताले लगा दिए.

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इन परिवारों के कुल 13 सदस्य बेघर हो गए हैं. उन्हें गांव छोड़कर जंगल के आसपास भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा. इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है.


Next Story
null