देवी-देवताओं को शैतान बताते है धर्मांतरण के दलाल, 2 अलग जगह जमकर हंगामा

बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बवाल हुआ है। 12 नवंबर को यहां धर्मांतरण के 2 अलग-अलग मामले सामने आए है। हिंदूवादी संगठनों ने SECL के ड्राइवर पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
पहला मामला सरकंडा क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी का है। जहां एक मकान में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे, वहां ड्राइवर हिंदू देवी-देवताओं को शैतान बताकर उनका ब्रेनवॉश कर रहा था। दूसरे मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीखुर्द गांव का है। जहां के एक मकान में प्रार्थना सभा में हिंदू महिलाओं और बच्चों को बरगलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, बसंत विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र खरे SECL में ड्राइवर है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि राजेंद्र खरे 12 नवंबर की शाम अपने घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की है। जहां हिंदुओं को बुलाकर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है।
खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया। यहां बहतराई और खमतराई के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं और पुरुषों को बुलाया गया था, जिसमें 7 से 8 बच्चे भी शामिल थे। आरोप है कि सभा के दौरान उन्हें हिंदू धर्म के बारे में गुमराह कर उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था।





