छत्तीसगढ़

कटघोरा में चंगाई सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने

Shantanu Roy
14 Dec 2025 7:46 PM IST
कटघोरा में चंगाई सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने
x
छग
Katghora. कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में रविवार को चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सुतर्रा गांव में आयोजित चंगाई सभा की शिकायत के बाद ग्रामीणों, हिंदू संगठनों और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ती देख दोनों पक्ष कटघोरा थाना पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि
विवादित पास्टर
बजरंग जायसवाल इससे पहले भी कटघोरा क्षेत्र में चंगाई सभा आयोजित कर चुके हैं। उस दौरान हुए विरोध और हंगामे के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। संगठनों का कहना है कि इसके बावजूद वे अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं।


अब कटघोरा छोड़कर सुतर्रा गांव में इसी तरह की सभा आयोजित कर रहे थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि चंगाई सभा के माध्यम से ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि सभा में यह दावा किया जाता है कि गंभीर बीमारियों, कैंसर,
संतान
न होने जैसी समस्याओं का इलाज चंगाई से संभव है। इन दावों के जरिए ग्रामीणों को प्रभावित किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। हिंदू संगठनों के एक सदस्य ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पास्टर बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से भी कुछ लोग आए हुए थे, जिनमें महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। उनका आरोप है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। इसी को लेकर संगठन के लोग थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।


दूसरी ओर, ईसाई समुदाय के लोगों का कहना है कि सभा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही थी और अनावश्यक रूप से विवाद खड़ा किया गया। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। कटघोरा थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान हिंदू महासभा, भारतीय जनता पार्टी, गौ सेवा संगठन और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने में मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
Tagsकटघोराकोरबाचंगाई सभाबजरंग जायसवालसुतर्रा गांवहिंदू संगठनईसाई समुदायधर्म परिवर्तन आरोपग्रामीण विरोधकटघोरा थानापुलिस जांचहंगामातनावबजरंग दलहिंदू महासभाKatghoraKorbaHealing MeetingBajrang JaiswalSutarra villageHindu organizationChristian communityreligious conversion allegationsrural protestKatghora police stationpolice investigationuproartensionBajrang DalHindu Mahasabhaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story