छत्तीसगढ़
शासकीय स्कूलों में होंगे निर्माण कार्य, आहता-शौचालय व मरम्मत के लिए 1.99 करोड़ मंजूर
Shantanu Roy
6 March 2026 6:36 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के शासकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थित शासकीय स्कूलों में आहता निर्माण, शौचालय निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 99 लाख 7 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि जिला पंचायत महासमुंद के शिक्षा मद से व्यय की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिले के कई विद्यालयों में लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। कई स्कूलों में आहता, शौचालय और अतिरिक्त कक्ष की जरूरत महसूस की जा रही थी। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वास्तविक आवश्यकता और औचित्य के आधार पर विद्यालयों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए थे।
निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया गया। प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के बाद जिन विद्यालयों में भवन निर्माण, मरम्मत और शौचालय निर्माण की आवश्यकता पाई गई, वहां इन कार्यों को स्वीकृति दी गई है। जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद विकासखंड के अंतर्गत तीन शासकीय प्राथमिक शालाओं और एक पूर्व माध्यमिक शाला में कुल 40 लाख 35 हजार रुपए की लागत से 5 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सकेगा और कक्षाओं में भीड़ की समस्या भी कम होगी।
इसी प्रकार बागबाहरा विकासखंड में दो पूर्व माध्यमिक शालाओं और एक प्राथमिक शाला के लिए 45 लाख 92 हजार रुपए की लागत से नए स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत दो प्राथमिक शाला भवनों में 9 लाख 88 हजार रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण कार्य किए जाएंगे। इससे छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बसना विकासखंड में भी कई निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। यहां तीन प्राथमिक शालाओं में कुल 7 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, एक प्राथमिक शाला और दो हायर सेकेंडरी स्कूलों में तीन शौचालयों का निर्माण तथा एक प्राथमिक शाला भवन का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इन सभी कार्यों की कुल लागत 69 लाख 92 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह सरायपाली विकासखंड में दो प्राथमिक शालाओं और एक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए 33 लाख रुपए की लागत से तीन नए भवनों का निर्माण किया जाएगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इन निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा महासमुंद के कार्यपालन अभियंता को निर्माण एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों को 30 जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कार्यों की प्रगति की जानकारी समय-समय पर जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक निर्माण स्थल पर ठेकेदार का नाम, स्वीकृत लागत और कार्य से जुड़ी अन्य जानकारी के साथ सूचना पटल अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके अलावा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भवन पर निर्माण सत्र 2025-26 अंकित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक अनुकूल वातावरण मिलेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





