छत्तीसगढ़

आरक्षक की पत्नी को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला 1 करोड़ रूपए

Nilmani Pal
3 March 2026 5:44 PM IST
आरक्षक की पत्नी को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला 1 करोड़ रूपए
x
छग

कोंडागांव। दिवगंत आरक्षक के पत्नि हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000/-रू. (एक करोड रू. मात्र) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई। घनश्याम भुआर्य आरक्षक जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर में पदस्थ था अवकाश से वापस आते समय थाना बेनूर जिला नारायणपुर अंतर्गत वाहन एक्सीडेंट में 14.06.2025 को उनकी असामयिक निधन हो गया था।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्व. घनश्याम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 472 के नामिनी पत्नी हुलसी भुआर्य को 1,00,00,000/- (एक करोड़ रूपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता चेक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा प्रदाय किया गया।

इस अवसर पर कपिल चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतीश भार्गव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोण्डागांव, सपन कुमार चक्रवर्ती, बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोण्डागांव, मनीषा बोरकर मेश्राम आंकिक, प्रियंका निषाद एवं कार्यलायीन स्टाफ एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। बैंक से आये अधिकारी को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया। पंकज चंद्रा (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन में पुलिस सैलरी पैकेज के तहत राशि प्रदान कराने में प्रकाश मिंज, मुख्य लिपिक, नेतराम दीवान, उपनिरीक्षक (अ), हरिशचन्द्र चुरेन्द्र प्रधान आरक्षक क्रमांक 242 पुलिस कार्यालय कोण्डागांव का कार्य सराहानीय रहा है।

Next Story
null