छत्तीसगढ़

आरक्षक दे रहा था जेल में बंद अपराधी को मोबाइल, एसपी ने किया सस्पेंड

Nilmani Pal
25 Oct 2025 12:39 PM IST
आरक्षक दे रहा था जेल में बंद अपराधी को मोबाइल, एसपी ने किया सस्पेंड
x
छग

अंबिकापुर। जेल दाखिले के दौरान जिलाबदर के एक आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक के खिलाफ जिले के एसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। दरअसल अंबिकापुर में केंद्रीय जेल के बाहर एक अपराधी को पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने का वीडियो सामने आया था।

वायरल हुए वीडियो में जिलाबदर अपराधी अंश पंडित जेल के अंदर मोबाइल पर बात करते हुए नजर आ रहा था, जो पुलिस की कथित लापरवाही को उजागर कर रही थी। वही खबर के प्रसारण के बाद इस पूरे मामले दोषी पाए गए आरक्षक सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, आरोपी अंश पंडित पर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक के घर में घुसकर अपने साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप था। उसे न्यायलय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा था। इसी दौरान जेल के बाहर वह मोबाइल पर किसी से इत्मीनान से बात करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।

Next Story
null