छत्तीसगढ़

जहर सेवन कर आरक्षक ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
17 Feb 2026 9:55 AM IST
जहर सेवन कर आरक्षक ने किया सुसाइड
x
छग

अंबिकापुर. शंकरगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक देवस राम एक्का, राजपुर के अपने पैतृक ग्राम घोरगड़ी पहुंचा और पत्नी को फोन कर बताया कि उसने जहर का सेवन कर लिया है और वह कोटगहना जंगल में है. परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे राजपुर चिकित्सालय से रेफर करने पर मेडिकल कालेज चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, राजपुर के ग्राम घोरगड़ी निवासी देवस राम एक्का शंकरगढ़ थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे. उनकी पत्नी शंकरगढ़ में ही रहकर हाईस्कूल में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं. देवस तीन दिनों पूर्व छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम आया था. रायपुर में काम होने की वजह से वह रायपुर चला गया था.

रायपुर से आज घर पहुंचा और गांव के समीप कोटगहना जंगल में पहुंच पत्नी को फोन कर बताया कि उसने जहर का सेवन कर लिया है और वह जंगल में पड़ा है. पत्नी तत्काल परिजनों को जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन कोटगहना जंगल पहुंचे और आरक्षक देवस राम को गंभीर हालत में देख तत्काल उसे राजपुर चिकित्सालय पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आरक्षक को मेडिकल कालेज चिकित्सालय रेफर कर दिया. यहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण अभी ज्ञात नहीं है. मामले की जांच की जा रही है.


Next Story
null