छत्तीसगढ़

अमलीडीह में हिरोइन ड्रग्स खपाने की साजिश नाकाम

Nil dhankar
30 April 2026 4:49 PM IST
अमलीडीह में हिरोइन ड्रग्स खपाने की साजिश नाकाम
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर

रायपुर। मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार हो गया है। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के आगे रोड पर काले रंग की थार वाहन क्रमांक CG 04 QE 9904 में तीन व्यक्ति मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी आजाद चौक इशू अग्रवाल एवं एसीपी न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इस प्रकार बताया दीपक कोसरिया खालिद खान, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर प्रतीक सिंह, निवासी छुईखदान, जिला KCGवाहन और आरोपियों की तलाशी लेने पर थार वाहन में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) पाया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोईन), एक थार वाहन एवं 04 मोबाइल फोन, कुल कीमती लगभग ₹11,00,000/- जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 166/26, धारा 21(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत जांच कर End-to-End कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

*प्रतीक सिंह, पिता सुल्तान सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05, लक्ष्मणपुर, थाना छुईखदान, जिला KCG

*खालिद खान, पिता इशरार अली खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

*दीपक कोसरिया, पिता जीवन लाल कोसरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर

Next Story