छत्तीसगढ़

MLA ईश्वर साहू को बदनाम करने की साजिश, फर्जी फेसबुक आईडी में आपत्तिजनक टिप्पणी

Nil dhankar
19 April 2025 11:29 AM IST
MLA ईश्वर साहू को बदनाम करने की साजिश, फर्जी फेसबुक आईडी में आपत्तिजनक टिप्पणी
x
छग

बेमेतरा। साजा से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के नाम फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। जिसमें इस पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये पोस्ट 24 घंटे पहले किया गया है। वहीं इस पोस्ट के बाद विधायक का बयान भी सामने आया है।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि, कोई मेरे नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर गलत पोस्ट कर रहा है। मेरे छवि को धूमिल करने के लिए ये सब षड़यंत्र कर रहा है। इसमें विरोधी पार्टी का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में बेमेतरा SP से बात हुई है। छवि को धूमिल करने पर FIR की है।

वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, कई बार अकाउंट हैक होता है। अकाउंट हैक होना आज कल बहुत आम हो गया है। कांग्रेस इस मामले को तुल दे रही है। यह कांग्रेस का प्लान हो सकता है।

Next Story
null