छत्तीसगढ़
कुंभ में डुबकी लगाने से कांग्रेस के पाप धुल जायेंगे: राजेश मूणत
Shantanu Roy
16 Feb 2025 8:43 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को महाकुंभ में डुबकी लगाने की जरुरत है। उनके सारे पाप धुल जाएंगे। केंद्र से मिले पैसों को कांग्रेस ने बंदरबांट किया इसलिए जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर विधायक राजेश मूणत ने पलटवार किया है। मूणत ने कहा कि, कांग्रेस का विश्वास टूटा है, तीन चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है। कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के विश्वास ने जो कहा वह करके दिखाया है।
बीजेपी ने जनता से किया कमिटमेंट को पूरा किया है। शहरी सेक्टर की जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा। आगे मूणत ने कहा कि, जनता ने जिस तरह अपना स्नेह दिखाया, उनका विकास निश्चित होगा। हमारे सारे पार्षद और महापौर जनता की हर एक अपेक्षा पूरी करेंगे। बीजेपी की जीत पर बनाए गए समीकरण पर राजेश मूणत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य को लूटने का काम किया। कई बड़े-बड़े स्कैंडल निकाल कर आए। उन स्कैंडल के कई चेहरे बेल पर है कई जेल में है। पैसे का दुरुपयोग और बंदर बांट कांग्रेस ने किया। केंद्र सरकार से भरपूर पैसा मिलने के बावजूद इस शहर का विकास नहीं किया।
कांग्रेस सरकार में रहे महापौर ने स्मार्ट सिटी के पैसों का बंदरबांट किया। इसलिए जनता ने इस चुनाव में उसका जवाब दिया है। कांग्रेस के लिए यह हर चिंतन का विषय है। वहीं जीत के बाद प्रदेश में काम की रूपरेखा पर मूणत ने कहा कि,जनता से जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। नई योजनाएं बनाकर रायपुर को राजधानी के रूप में खड़ा किया जाएगा। राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस के सभी नेताओं को एक होने की जरूरत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर मेयर तक की तस्वीर नहीं लगाई गई थी। कांग्रेस पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने के भी आरोप लगे। कांग्रेस को आत्म चिंतन करने की जरूरत है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





