भारत

BIG BREAKING: दिल्ली में मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह 18 फरवरी को!

Shantanu Roy
16 Feb 2025 8:00 PM IST
BIG BREAKING: दिल्ली में मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह 18 फरवरी को!
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली सीएम का शपथग्रहण 18 फरवरी को रामलीला मैदान में हो सकता है। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनावी नतीजे सामने आए थे. बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है. लेकिन सीएम का चेहरा अभी तक फाइनल नहीं है. लेकिन अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं. माना रहा है कि पीएम मोदी ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर फाइनल फैसला लेंगे. लिहाजा बीजेपी नेताओं को पीएम के लौटने का इंतजार था. अब शपथग्रहण और उससे पहले
सीएम
के चेहरे पर जल्द फैसले का इंतजार है।


खबर है कि दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है. आज 15 जनवरी है. इसका मतलब ये कि दिल्ली को 5 दिनों के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाने की पूरी पूरी संभावना है. जानकारी ये भी है कि 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है, उसमें सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है. सूत्रों से खबर है कि 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे. फिर उन 9 में से ही मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा।
Next Story