छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद के बेटे की हुई गिरफ्तारी, जोन दफ्तर में किया था तोड़फोड़

Nilmani Pal
5 Sep 2024 3:00 AM GMT
कांग्रेस पार्षद के बेटे की हुई गिरफ्तारी, जोन दफ्तर में किया था तोड़फोड़
x
छग

दुर्ग Durgभिलाई नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FIR के 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई।

chhattisgarh news पुलिस की ढीली कार्रवाई से गुस्साए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने निगम का काम ठप रखा। चेतावनी दी थी कि अगर जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी सुखनंदन राठौर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। CSP सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की।

आरोपी रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार कर थाने लाई। गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना निगम के इंजीनियर को दी। इसके बाद निगम के लोगों ने अपना धरना खत्म किया। chhattisgarh

Next Story