जनता के सामने हमेशा गलत नॉरेटिव प्रस्तुत करती है कांग्रेस : बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल यानी 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले उनके दौरे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने निशाना साधा है.
सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है. वे एसआईआर की प्रक्रियाओं का पालन करते हैं, लेकिन विरोध भी करते हैं. कांग्रेस क्या चाहती है, समझ नहीं आता. वोटर लिस्ट में जायज मतदाताओं का नाम होना चाहिए. कांग्रेस जनता के सामने गलत नॉरेटिव प्रस्तुत करती है.
सांसद संतोष पांडेय ने भी निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर हमारा नैतिक कर्तव्य है. एक श्रेष्ठ नागरिक होने के नाते सभी को सहयोग करना चाहिए. कोई भी नहीं चाहेगा कि छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी या किसी दूसरे राज्य का नागरिक बसें, यह जनता का भी सवाल है. बिहार में भी कांग्रेस ने आरोप लगाए, लेकिन वहां किसी का नाम जबरन काटा गया हो तो बताएं, अब तक किसी की भी शिकायत सामने नहीं आई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश कार्यसमिती में बदलाव को लेकर कहा कि प्रदेश कार्य समिति बहुत शीघ्र आ जाएगी, सभी वर्ग के लोग इसमें सम्मिलित होंगे. सभी को जोड़ कर अच्छी टीम बनेगी.





