छत्तीसगढ़
गंजपारा प्रीमियर लिंग क्रिकेट मैच का समापन फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण
Shantanu Roy
1 Jun 2025 8:23 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। गंजपारा वार्ड में पहली बार क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें गंजपारा निवासियों की 6 टीम बनाकर क्रिकेट मैच का आयोजन सुराना कॉलेज मैदान में किया गया, 6 दिन तक चले गंजपारा प्रीमियर लिंग क्रिकेट मैच का समापन कल रात्रि किया गया। गंजपारा प्रीमियर लिंग क्रिकेट मैच में सभी उम्र के क्रिकेट प्रेमियों ने इस टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखाई, कुल टीमों ने इस मैच में हिस्सा लिया जिसमें से चौहान इलेवन एवं बालाजी सुपर किंग्स ये टीम फाइनल पहुंची।
दोनों टीमों का फायनल मैच सुराना कॉलेज मैदान में खेला गया
फाइनल मैच में चौहान इलेवन ने बालाजी सुपर किंग्स को कांटे के मुकाबले में पराजित कर खिताब जीता। गंजपारा निवासियों की एक सप्ताह पहले प्रारंभ हुई नाइट क्रिकेट प्रीमियम लीग शनिवार की देर रात में संपन्न हो गई। फाइनल मैच चौहान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी सुपर की निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाये जिसके जवाब में बालाजी सुपर ने मात्र 90 रन बनाए और मैच चौहान इलेवन ने जीत लिया। फाइनल मैच में मेन ऑफ दा सीरीज का पुरस्कार कान्हा आढ़तिया को मिला एवं पूरे टूर्नमेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी का पुरस्कार कान्हा आढ़तिया को एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार मोहित पुरोहित को दिया गया। कार्यक्रम में मैच प्रारंभ होने के पूर्व अतिथि के रूप में श्याम शर्म सभापति एवं पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता कुलेश्वर साहू शिव नायक बाबू ताम्रकार धीरज बाकलीवाल संजय कोहले मनीष कोठारी सरिता चन्द्राकर गुड्डू यादव सम्भव जैन पप्पू दुबे उपस्थित रहे। गंजपारा प्रीमियर लिंग में विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 31 हजार की नगदी के साथ ही विजेता कप एवं उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं कप देकर पुरस्कृत करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया।
गंजपारा में पहली बार ऐसे मैच का ऐतहासिक आयोजन पहली बार हुआ जिसको लेकर विजेता टीम उप विजेता टीम एवं उपस्थित पूरे गंजपारा वासियों ने जमकर देर रात्रि तक जश्न मनाया। मैच में उपविजेता पुरस्कार बोलबम सेवा समिति प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद द्वारा दिया गया साथ ही साथ पूरे मैच के दौरान विशेष सहयोग भी रहा एवं मैच के सभी विजेताओं को विजेता कप शील्ड जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा दिया गया सभी मैचों में पारख ज्वेलर्स द्वारा सभी मैचों में मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया साथ ही साथ मैच के दौरान स्वल्पाहार हार पानी कोल्डड्रिंक फल की व्यवस्था मनोज गुप्ता लाला गुपचुप, दिनेश शर्मा कृष्णा मेडिकल ग्रुप एवं जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा की गई जोकि सभी खिलाड़ियों के साथ साथ उपस्थित जनो के लिए भी थी। गंजपारा प्रीमियर लिंग के आयोजक ऋषि गुप्ता चन्दन चन्द्रवँशी मोहित पुरोहित रेहान खान राकेश चक्रधारी नमन खण्डेलवाल वंश पांडेय शौर्य सिंह राजपूत राहुल गुप्ता जिशान सुयश गुप्ता लक्की अग्रवाल वाशु शर्मा शहबाज शब्बू पाकीजा सोंटी गुप्ता सौरभ पंड्या टीपू चौहान हर्षद पारख वेदांत व्यास कान्हा आड़तिया वंश पुरोहित सार्थक शर्मा रहे जिनके द्वारा पूरे मैचों में उपस्थित रहकर एक सफल एवं ऐतहासिक टूनामेंट का आयोजन हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





