छत्तीसगढ़

शक्कर नहीं देने की शिकायत, राशन दुकान संचालक को जारी हुआ नोटिस

Nilmani Pal
21 Sept 2024 2:40 PM IST
शक्कर नहीं देने की शिकायत, राशन दुकान संचालक को जारी हुआ नोटिस
x
रायपुर

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। पंडरी निवासी श्री किरण सागर ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा शक्कर आंवटित नहीं किए जाने को लेकर शिकायत की थी। Chief Minister Vishnudev Sai

उन्होंने बताया कि वार्ड में संचालित राशन दुकान का संचालक मनमानी करता है। जिसको उसका मन करता है उसी को शक्कर देता है। इसको लेकर उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके संबंधित विभाग ने जांच कर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी श्री सागर को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Next Story