छत्तीसगढ़

कलेक्टर के खिलाफ CM विष्णुदेव साय और पीएमओ में शिकायत

Nilmani Pal
17 Jan 2026 2:07 PM IST
कलेक्टर के खिलाफ CM विष्णुदेव साय और पीएमओ में शिकायत
x
छग

मनेन्द्रगढ़। भरतपुर-सोनहत सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता गुलाब कमरों एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पूर्व विधायक कमरो ने इस कलेक्टर की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की है। वहीं अब ये मामला तूल पकड़ते जा रहा है। कोंग्रस ने कलेक्टर कार्यालय घेराव करने का भी ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल होंगी।

भरतपुर-सोनहत सीट से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि, कलेक्टर राहुल खुद को सरकार से ऊपर समझते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, पुरे जिले में हिटलरशाही चल रही है। कलेक्टर हर जगह हिटलरशाही चला रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने कलेक्टर पर नियुक्ति में भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के भी आरोप लगाए हैं।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि, उन्होंने कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत की है।

Next Story
null