छत्तीसगढ़
कमिश्नर डोमन ने बस्तर ब्लॉक के सेजेस घाटलोहंगा और बस्तर का किया आकस्मिक निरीक्षण
Shantanu Roy
10 March 2025 8:37 PM IST

x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने सोमवार को बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर अंतर्गत घाट लोहंगा एवं बस्तर के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बेहतर नतीजे लाने के लिए कक्षा नवमी से ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए जाने कहा। इस दिशा में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से अध्यापन किए जाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने अपने भ्रमण के दौरान स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल बस्तर में लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। साथ ही कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम स्कूल बस्तर में कक्षा 11 वीं वाणिज्य के बच्चों की पढ़ाई के स्तर को परखने के लिए कामर्स के जनक और मूल्य ह्रास के बारे में पूछा, साथ ही लेखाशास्त्र के पाठ्यक्रम के सम्बंध में बच्चों से सवाल किए। बच्चों ने भी इन सवालों का जवाब दिया तो कमिश्नर ने बच्चों को पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने की समझाईश देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सम्बन्धित स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





