छत्तीसगढ़

इंद्रावती भवन में आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने किया ध्वजारोहण

Nilmani Pal
26 Jan 2026 12:24 PM IST
इंद्रावती भवन में आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने किया ध्वजारोहण
x

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में नगर तथा ग्राम निवेश एवं गृह निर्माण मंडल के आयुक्त अवनीश कुमार शरण द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव चंपावत ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।



Next Story
null