छत्तीसगढ़

आरंग में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर, ड्राईवर की मौत

Nilmani Pal
21 Jun 2026 1:59 PM IST
आरंग में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर, ड्राईवर की मौत
x

रायपुर/आरंग। प्रतिबंधित सीजन में भी महानदी का सीना चीरकर बेधड़क चल रहे अवैध रेत खनन के काले कारोबार ने एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया है। करमंदी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान ग्राम भानसोज निवासी कन्हैया धीवर (24) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहा था, तभी करमंदी मोड़ में एक स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया और कन्हैया मलबे के नीचे दब गया, जब तक आसपास के लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। इस घटना के बाद से भानसोज और करमंदी क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।


Next Story