छत्तीसगढ़

ऑटो से घर लौट रही कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, मनचला Arrest

Nilmani Pal
13 July 2024 8:38 AM GMT
ऑटो से घर लौट रही कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, मनचला Arrest
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई नगर पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा College student से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। छात्रा की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। durg

Bhilai Nagar Police Station भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि बीसीए सेकंड इयर की स्टूडेंट उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 12 जुलाई को वो कालेज से जल्दी अपने घर के लिए नकल गई थी। इसलिए उसने आटो किया और उसमें बैठ गई। उसने देखा कि आटो में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ है।

दोपहर 1.45 बजे के करीब वो जैसे ही आटो ग्लोब चौक के पास पहुंचा वो युवक उसके बगल से चिपक कर बैठ गया। इसके बाद वो अपने हाथों से छात्रा को बैड टच करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी जब वो नहीं माना तो वो वहां उतर गई और वहां से भिलाई नगर थाने पहुंची। इसके बाद उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

जब युवक मना करने के बाद भी नहीं माना तो छात्रा ने अपने स्पोर्ट टीचर को फोन करके बुलाया और आटो वाले को ग्लोब चौक के पास ही उतारने के लिए कहा। जब आटो वाले ने ग्लोब चौक के पास लड़की को उतारा तो छोड़खानी करने वाला युवक भी वहीं उतरने लगा। उसके साथ एक और आदमी आटो में बैठा था वो हंस रहा था। तभी वहां लड़की का स्पोर्ट टीचर आ गया। उसके सामने भी आदमी ने उसे टच किया और कहा कि उसका नाम अशोक सोनी है वो अहमद नगर कैंप 2 में रहता है। जिससे जो बताना है बता दो। इसके बाद भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story