
x
छग
Jashpur. जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकृत होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा, ताकि उनको अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि शासन की मंशा है।
आम जनता को त्वरित और प्रभावी रूप से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिले। जनदर्शन के माध्यम से आमजन सीधे प्रशासन से जुड़कर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र व्यक्ति को समयबद्ध समाधान प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, स्कूल में प्रवेश, बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निराकरण संबंधित मामले सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





