छत्तीसगढ़

CG BIG BREAKING: कुएं में मिली थी 2 लाशें, 12 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Jun 2025 5:18 PM IST
CG BIG BREAKING: कुएं में मिली थी 2 लाशें, 12 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार
x
प्रेम प्रसंग बना नृहंस हत्या की वजह
Durg. दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में कुएं से एक महिला और आठ वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की इस हृदयविदारक वारदात को मृतिका के प्रेमी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम संबंध में धोखा बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी (उम्र 30-35 वर्ष) और उसके आठ वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। सुनीता की रायपुर में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। छत्रपाल पहले तो शादी का झांसा देता रहा, लेकिन डेढ़ महीने पहले उसने किसी और महिला से विवाह कर लिया। इसके बावजूद सुनीता अपने बेटे के साथ उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगी।
हत्या की रची गई खौफनाक साजिश
बढ़ते तनाव से परेशान छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर को विश्वास में लेकर सुनीता और उसके बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 18 जून 2025 को छत्रपाल सुनीता और उसके बेटे को रायपुर से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में बैठाकर खम्हरिया गांव लाया, जहां पहले से शुभम उसका इंतजार कर रहा था।
गला दबाकर की हत्या, शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका
दोनों भाइयों ने मिलकर खेत में सुनीता और उसके बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अलग-अलग साड़ियों में लपेटकर बोरी में भर दिया। फिर उन्हें दो अलग-अलग कुओं में फेंक दिया गया — महिला का शव भगवानदास महिलांग की बाड़ी में और बच्चे का शव राधेलाल गायकवाड़ की बाड़ी में फेंका गया था। शवों के साथ पत्थर भी बांधे गए थे ताकि वे सतह पर न आ सकें।
पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई
22 जून को शव मिलने के बाद थाना अमलेश्वर में मर्ग दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। एसएसपी दुर्ग के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने सुराग जुटाने शुरू किए। छत्रपाल सिंगौर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद गहन पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया। आगे की जांच में रायपुर सिविल लाइन थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से मृतकों की पहचान की पुष्टि हुई।
आरोपियों की पहचान
छत्रपाल सिंगौर पिता अजेन्द्र सिंगौर, उम्र 26 वर्ष
शुभम कुमार सिंगौर पिता विरेन्द्र सिंगौर, उम्र 22 वर्ष
इस कार्रवाई में रहा पुलिस टीम का विशेष योगदान
थाना प्रभारी पाटन अनिल कुमार साहू, निरीक्षक प्रमोद कुमार रूसिया, उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, सउनि मानसिंह सोनवानी, सउनि नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मेघराज चेलक, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अश्वनी यदु, वीरनारायण, विवेक यादव, अजय ढीमर, राकेश राजपूत, अजय सिंह, अमित यादव, चितरंजन देवांगन समेत अमलेश्वर और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से सराहनीय कार्य किया।
Tagsअंधा कत्ल दुर्गप्रेम प्रसंग हत्यामहिला-बच्चे की हत्याकुएं में शवछत्रपाल सिंगौरशुभम सिंगौर गिरफ्तारदुर्ग मर्डर केसSunita Chaturvedi murderDurga blind murderlover killed womancrime in ChhattisgarhKhumharia murder casebody in wellChhattisgarh murder newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story